कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

धर्म नगरी कवर्धा में राज परिवार द्वारा विजयदशमी का पर्व शाही अंदाज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Editor In Chief

डॉ मिर्जा कवर्धा 

धर्म नगरी कवर्धा में विजयादशमी दशहरा शाही अंदाज में मनाया गया वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार मुख्य आयोजन कवर्धा राज परिवार का शाही दशहरा पर्व है राज परिवार द्वारा मंगलवार को आयोजित इस दशहरा उत्सव में कवर्धा नगर सहित समूचे जिले भर के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और असत्य पर सत्य के तथा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कवर्धा नगर में राज परिवार द्वारा विजयदशमी का पर्व शाही अंदाज में हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता रहा है इस शाहि दशहरे में राज परिवार के सदस्य तो शामिल होते ही हैं साथ ही उनकी प्रजा भी साथ साथ होती है आज भी विजयदशमी के अवसर पर राजा साहब योगेश्वर राज सिंह जी की एवं युवराज साहब मैंकलेश्वर राज सिंह जी की सवारी राजसी सवारी के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलती है सजे धजे रथ में राजा साहब और युवराज साहब राजसी पोशाक धारण किए हुए चलते हैं सवार रथ में राजपुरोहित वैदिक मंत्र का उच्चारण करते हैं उनके आगे राम लक्ष्मण और हनुमान का रथ राजा साहब का यह काफिला बैंड बाजा बैगा नाच धुमाल डीजे डंडा नाच के बीच होले होले सरदार पटेल मैदान पहुंचता है जहां भगवान राम तथा राजा साहब योगेश्वर राज सिंह एवं युवराज साहब मैंकलेश्वर राज सिंह बुराई के प्रतीक माने जाने वाले रावण का पुतला दान करते हैं तत्पश्चात अपनी जीत का जश्न मनाने राजा साहब का जुलूस विजय जुलूस नगर भ्रमण पर निकलता है जुलूस के पीछे हजारों की संख्या में तथा प्रजा उनके साथ होती है विजय जुलूस नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस राजमहल पहुंचता है जहां राजा साहब का राज दरबार लगता है और प्रजा अपने राजा को भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ देते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं और उनके बदले में राजा साहब उनको पान का बीड़ा भेंट करते हैं यह परंपरा वर्षो पुरानी है।

Dr.Mirza

Editor in chief, डॉ मिर्जा कवर्धा

Dr.Mirza

Editor in chief, डॉ मिर्जा कवर्धा

संबंधित आलेख

Back to top button
error: Content is protected !!