एक्सक्लूसिव न्यूज़कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में विधायक भावना बोहरा ने किया महिलाओं का अभिनंदन

मिर्जा मल्टीमीडिया कवर्धा 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मुख्य आतिथ्य में बस्तर में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया और उन्होंने प्रदेश की नारी शक्तियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित “महतारी वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा योजनाओं की लाभार्थी बहनों को विधायक भावना बोहरा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, आत्मसम्मान और समाज निर्माण में उनके योगदान को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रु. की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और परिवार की आर्थिक मजबूती में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त हुई है।

उन्होंने बताया कि पंडरिया विधानसभा की बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आये इसके लिए हमने प्रयास करते हुए महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए 8 निःशुल्क बसों का संचालन कर रहें हैं जिसके माध्यम से 1000 छात्राओं को लाभान्वित करने के अपने लक्ष्य को हम जल्द ही प्राप्त करेंगे। इस बस सेवा से बेटियों को महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। प्रातिभावान बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की भी शुरुआत हमने की है जहां 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को CGPSC, NEET और IIT-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उन्हें निःशुल्क कोचिंग मिल रही है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन करने नारी सम्मान अलंकरण समारोह, घर की मुखिया महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण कर हमने पंडरिया विधानसभा की माताओं,बहनों और बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं जिनका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। वहीं नमो ड्रोन दीदी योजना के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान की जा रही हैं। महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से महिलाओं के नाम से पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है। साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं और पहलें संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला आत्मनिर्भर बने, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो तथा विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाए। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार मानते हुए योजनाएं बना रही है। आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुरक्षा, आवास, रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण जैसी पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि आज की नारी केवल परिवार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, कृषि, उद्यम, तकनीक और नेतृत्व के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बनेगा। पंडरिया विधानसभा में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र और प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे जी, जिला मंत्री  राघवेंद्र साहू जी, मंडल अध्यक्ष  नरेश साहू जी,  राजेंद्र साहू जी, मंडल महामंत्री  धरमपाल कौशिक जी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी साहू जी,  महेंद्र धृतलहरे जी, पांडातराई नगर पंचायत अध्यक्ष  सरिता सोनी जी, सहसपुर लोहारा जनपद अध्यक्ष  दुर्गा सिंह जी,  संतोष वैष्णव जी,  बसंत बोहरा जी,  तिलक सेन जी,  प्रदीप गोस्वामी जी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

News Desk

Editor in chief, डॉ मिर्जा कवर्धा

News Desk

Editor in chief, डॉ मिर्जा कवर्धा

संबंधित आलेख

Back to top button
error: Content is protected !!