एक्सक्लूसिव न्यूज़कबीरधाम (कवर्धा)छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस का संकल्प— संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आखिरी दम तक संघर्ष

मिर्जा मल्टीमीडिया कवर्धा

मेघा यादव 

कवर्धा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, छीरहा, कवर्धा में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल ने तिरंगा ध्वज फहराया। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के संदेश का वाचन किया गया। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया।

वहीं कांग्रेस भवन, सिग्नल चौक कवर्धा में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इस आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक और कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

 

दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा देश की एकता-अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल ध्वजारोहण और औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आजादी के बाद देश को मजबूत बनाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। संविधान नागरिकों को अधिकार, समानता और सम्मान देता है, इसलिए संविधान की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आज लोकतांत्रिक अधिकारों, सामाजिक समानता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज को दबने नहीं देंगे और संविधान एवं लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का मजबूती से विरोध करेंगे।

नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए है। जब भी लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास होगा, कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने भी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता-अखंडता, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम ने समस्त जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

आज स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी,प्रदेश सचिव मोहित माहेश्वरी,प्रदेश सचिव वीरेंद्र जांगड़े,टेक सिंह चंद्रवंशी,सीमा अगम,नारायणी टोडर,पदुम सेन,श्याम तम्बोली,ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, महामंत्री मनीष शर्मा,महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी,आकाश केसरवानी, शीतेष चन्द्रवशी,कलीम खान,चोवा साहू,भीष्म पांडे,सतीश गहरवार,विनय वैष्णव,राजेंद्र मार्कण्डेय,नीलकंठ साहू,प्रशांत परिहार,बृजेश चंद्रवंशी,भगवान सिंह पटेल,धीरज सिंह,लेखा राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News Desk

Editor in chief, डॉ मिर्जा कवर्धा

News Desk

Editor in chief, डॉ मिर्जा कवर्धा

संबंधित आलेख

Back to top button
error: Content is protected !!