भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में लगातार खुशहाली की ओर बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ :- राहुल तिवारी
अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध ,प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक

छुरिया से अकील मेमन की रिपोर्ट
जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी ने कहा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ एवं किसान हित में बेहतरीन कार्य किया है। छत्तीसगढ़ रूपी बरगद वृक्ष की जड़ किसान है किसानों को मजबूत बनाने से छत्तीसगढ़ निश्चित रूप से मजबूत और खुशहाल बनेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का प्रत्येक निर्णय जन हितेषी होता है जिसका लाभ सीधे जनता को मिलता है। छत्तीसगढ़ में इस साल धान खरीदी का रिकॉर्ड टूट गया है। राज्य में पहली बार 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लागू होने से किसान खेती की ओर वापस लौटने लगे है। यही वजह है कि वर्ष 2017-2018 की तुलना में राज्य में पंजीकृत नये किसानों की संख्या में 1.19 लाख, वर्ष 2019-2020 में 2.58 लाख, वर्ष 2020-2021 में 1.97 लाख तथा वर्ष 2021-2022 में 2.56 लाख की वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-2023 में धान विक्रय के लिए पंजीकृत कृषकों की संख्या 24.96 लाख हो चुकी है, जिसमें 2.30 लाख नए किसान शामिल है। अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसीलिए अब किसानों से 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज मुक्त करने एवं देश में कृषि उपज का सार्वाधिक मूल्य दिए जाने के अच्छे परिणाम राज्य में दिखने लगे हैं। छत्तीसगढ़ में किसान मजबूर नहीं मजबूत बन रहा है।

Editor In Chief
डॉ मिर्जा कवर्धा





